फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unperturbed over speeding train Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu inspects flood relief work news in hindi

Andhra Pradesh: बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के दौरान बाल-बाल बचे CM नायडू, पास से गुजरी ट्रेन; लोगों ने सराहा

Fri, 06 Sep 2024 02:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण राज्यभर में करीब छह लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बाढ़-बारिश से बुरी तरह बेहाल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का जायजा लिया।

विज्ञापन
Unperturbed over speeding train Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu inspects flood relief work news in hindi
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण तबाही मच गई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ के पानी में चलने से लेकर नाव और बुलडोजर पर सवार होने तक सीएम नायडू पीड़ित लोगों की मदद के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने एक उफनते नाले का भी सर्वेक्षण किया, इस दौरान एक चलती ट्रेन उनके पास से गुजर गई। हालांकि, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण विजयवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। राहत कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी के लिए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का कई बार दौरा किया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के अनुसार, सीएम नायडू कई अधिकारियों और एनएसजी कमांडो के साथ विजयवाड़ा में एक छोटे से रेलवे पुल पर से एक उफनते नाले जैसे जल निकाय का परीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक चलती ट्रेन उनके पास से गुजर गई। यह ट्रेन मुख्यमंत्री के बेहद करीब से निकली। हालांकि, उन्हें कुछ हुआ था। 
विज्ञापन


ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने सीएम नायडू के फील्डवर्क की सराहना की। भारी बारिश के कारण राज्यभर में करीब छह लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बाढ़-बारिश से बुरी तरह बेहाल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का जायजा लिया। हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू  से फोन पर भी बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed