{"_id":"61d5cddfabc73a06b32a8b97","slug":"unknown-people-attacked-on-woman-activist-who-entered-sabarimala-temple-kozhikode-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिला कार्यकर्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिला कार्यकर्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, केस दर्ज
Wed, 05 Jan 2022 10:27 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:27 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में जब सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की छूट दी थी, तब अम्मिनी पहली उन महिलाओं में थीं, जो मंदिर के अंदर जा पाई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली एक महिला कार्यकर्ता पर बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। कोझिकोड पुलिस का कहना है कि महिला पर कोझिकोड के समुद्र तट पर हमला हुआ। फिलहाल हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता का नाम बिंदू अम्मिनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वह कोझिकोड के उत्तरी तट पर एक कोर्ट केस के सिलसिले में पहुंचीं तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय चैनलों की ओर से जो फुटेज हासिल किया गया है, उसमें साफ है कि अम्मिनी के साथ कुछ लोग मारपीट की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
कोझिकोड पुलिस ने कार्यकर्ता की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में जब सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की छूट दी थी, तब अम्मिनी पहली उन महिलाओं में थीं, जो मंदिर के अंदर जा पाई थीं।