फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United Airlines suspends flights from Newark to New Delhi due to bad air quality

दिल्ली में जहरीली हवा बरकरार, विदेशी एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें

Sun, 12 Nov 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Nov 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
United Airlines suspends flights from Newark to New Delhi due to bad air quality
यूनाइटेड एयरलाइंस - फोटो : FILE PHOTO
आमतौर पर आपने अब तक किसी फ्लाइट को सुरक्षा कारणों, तकनीकी गड़बड़ी या फ्यूल की किल्लत की वजह से कैंसिल होते हुए सुना या देखा होगा। इसके अलावा फ्लाइट सबसे ज्यादा खराब मौसम जैसे तूफान या फिर भारी बारिश के कारण रद्द की जाती हैं।
विज्ञापन


लेकिन अमेरिकी एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस ने दिल्ली में हवा की खराब स्थिति को देखते हुए नेवार्क-नई दिल्ली की उड़ानों को अस्थाई तौर पर रद्द करने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन


कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बीते कई दिनों से दिल्ली में एयर क्वालिटी की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिसकी वजह से अधिकारियों को आपातकालीन कदमों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में जारी है हवा का आपातकाल, वाराणसी सबसे प्रदूषित


कंपनी के प्रवक्ता ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि वर्तमान में उन ग्राहकों के लिए छूट नीतियां पेश की हैं जो दिल्ली से या दिल्ली से होकर यात्रा कर रहे हैं।'

नेवार्क-नई दिल्ली मार्ग पर यूनाइटेड एयरलाइंस 2005 से उड़ान भर रही है और वर्तमान में वह अपने बोइंग 777-200 ईआर विमान पर रोजाना नॉनस्टॉप सर्विस दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed