{"_id":"6309caad1c0aa84bdf1742fb","slug":"union-transport-minister-nitin-gadkari-speaks-on-municipal-corporation-working-model-asks-for-improvement-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने उठाया स्थानीय निकाय के कामकाज में गुणवत्ता की कमी का मुद्दा, बोले- सुधार जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने उठाया स्थानीय निकाय के कामकाज में गुणवत्ता की कमी का मुद्दा, बोले- सुधार जरूरी
Sat, 27 Aug 2022 01:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:11 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने नगर निकाय कार्यों के लिए रखे गए प्रबंधन सलाहकारों द्वारा बनाई गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुधार की वकालत की।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को स्थानीय स्वशासित निकायों के कामकाज में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे पैसों की बचत होगी और गुणवत्ता में सुधार होगा। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासित निकाय संस्थान के दीक्षांत समारोह में गडकरी ने कहा कि भविष्य में तकनीक और शिक्षा के बीच सामंजस्य बिठाने की जरूरत होगी।
उन्होंने निकाय प्रशासन के काम करने के तरीके और गुणवत्ता की कमी के मुद्दे को उठाया। गडकरी ने कहा कि काम में तकनीकी योग्यता में सुधार बेहद जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने नगर निकाय कार्यों के लिए रखे गए प्रबंधन सलाहकारों द्वारा बनाई गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुधार की वकालत की। उन्होंने निकाय प्रशासकों से ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन पर काम करने, वृक्ष बैंक बनाने और 'कचरे से पैसे कमाने' के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया।