फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister's response to the allegation of misuse of MNREGA funds, said- will take action against culprits

MNREGA: मनरेगा फंड के दुरुपयोग के आरोप पर केंद्रीय मंत्री का जवाब, कहा- जांच के बाद दोषियों पर करेंगे कार्रवाई

Tue, 11 Mar 2025 06:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 11 Mar 2025 06:59 PM IST
सार

मंगलवार को लोकसभा में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया था कि पंजाब सहित कई राज्यों में मनरेगा फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके जवाब में कहा कि मनरेगा फंड का दुरुपयोग किया गया है या योजना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Union Minister's response to the allegation of misuse of MNREGA funds, said- will take action against culprits
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : X / @ChouhanShivraj

विस्तार

मनरेगा फंड के दुरुपयोग के आरोप पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा फंड का दुरुपयोग किया गया है या योजना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को लोकसभा में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया था कि पंजाब सहित कई राज्यों में मनरेगा फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पंचायतों के माध्यम से जाने के बजाय राज्य सरकारों द्वारा फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके जवाब में  कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, फंड का दुरुपयोग पाया जाता है और नियमों का उल्लंघन होता है, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम जांच के लिए टीमें भेजेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा के मुद्दे पर हुआ हंगामा
इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सवाल किया कि मनरेगा योजना के लाभ उनके राज्य पश्चिम बंगाल को क्यों नहीं मिल रहे हैं। कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'लगातार मंत्रालय कह रहा है कि 25 लाख फर्जी मामलों का पता चला है। हम कह रहे हैं कि अगर फर्जी मामलों का पता चला है तो कार्रवाई करें, जांच करें और जो गिरफ्तार किए जाते हैं, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए, लेकिन आप 25 लाख मामलों के चलते 10 करोड़ लोगों का फंड नहीं रोक सकते।' 


कल्याण बनर्जी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'आप एक केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन आपका व्यवहार ऐसा है...आपको किसने मंत्री बनाया?' कल्याण बनर्जी की इस टिप्पणी पर तुरंत सत्ता पक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और टीएमसी सांसद की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की। हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील की कि वे आसन को संबोधित करें और एक दूसरे पर टिप्पणी न करें। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed