{"_id":"61c9f9263b3e4b752973f979","slug":"union-minister-ramdas-athawale-says-if-bjp-offers-shiv-sena-full-cm-term-both-parties-can-come-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठावले बोले: शिवसेना को पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद दे दे भाजपा, तो साथ आ सकते हैं दोनों दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अठावले बोले: शिवसेना को पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद दे दे भाजपा, तो साथ आ सकते हैं दोनों दल
Mon, 27 Dec 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:05 PM IST
सार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि शिवसेना और भाजपा को एक बार फिर से हाथ मिलाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भाजपा के सामने एक प्रस्ताव भी रखा है।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना साथ आ सकते हैं अगर भाजपा उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद पांच साल के एक पूरे कार्यकाल के लिए देने पर सहमत हो जाए। अठावले ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन दोनों पूर्व सहयोगियों का साथ आना बड़ी बात नहीं होगी, मैं भाजपा से अनुरोध करूंगा कि वह इस योजना पर विचार करे।
विज्ञापन
अठावले ने कहा, 'मेरा प्रस्ताव यह है कि इस संभावना पर विचार किया जाना चाहिए कि भाजपा अगर शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दे देती है तो दोनों दल साथ आ सकते हैं। इन दोनों पार्टियों का साथ आना बड़ी बात नहीं होगी। यहां तक कि शिवसैनिकों को भी लगता है कि इन दोनों दलों के अवश्य साथ आना चाहिए।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर दोनों पार्टियां एक बार फिर साथ आती हैं तो यह राज्य के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
'यूपी में आरपीआई को पांच से छह सीटें दे भाजपा'
वहीं, अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) के अध्यक्ष अठावले ने कहा कि यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा को गठबंधन के हिस्से के तौर पर आरपीआई को पांच से छह सीटें देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरपीआई के यूपी में समर्थक हैं और ऐसी व्यवस्था से भाजपा को फायदा होगा और पार्टी उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन