नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी। रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उपभोक्ता मामलों और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है।
पासवान के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कल शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा पासवान के अंतिम संस्कार के दिन भी जहां अंतिम क्रिया होगी वहीं भी ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया - राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 8, 2020
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।' उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।
Shri Ram Vilas Paswan Ji rose in politics through hardwork and determination. As a young leader, he resisted tyranny and the assault on our democracy during the Emergency. He was an outstanding Parliamentarian and Minister, making lasting contributions in several policy areas. pic.twitter.com/naqx27xBoj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have lost a friend, valued colleague and someone who was extremely passionate to ensure every poor person leads a life of dignity. pic.twitter.com/2UUuPBjBrj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।'
सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2020
समाज के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने जीवन बिताया- जेपी नड्डा
रामविलास जी गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले थे। वे चाहे किसी भी सरकार में मंत्री रहे हों, सभी पार्टियों के साथ बराबर की दोस्ती, सभी को साथ लेकर चलना, समाज के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने जीवन बिताया : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
रामविलास जी गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले थे। वे चाहे किसी भी सरकार में मंत्री रहे हों, सभी पार्टियों के साथ बराबर की दोस्ती, सभी को साथ लेकर चलना, समाज के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने जीवन बिताया : भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा pic.twitter.com/cadc5GSjqO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2020
गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी
राहुल गांधी ने कहा, 'रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।
रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2020
उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने जताया दुख
कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। चिराग को पासवान को टैग करते हुए ट्वीट किया, मैं उनका काफी सम्मान करता था। उनका निधन केवल आपके लिए नहीं बल्कि देश और हम सब का नुकसान है।
Profound condolences @iChiragPaswan. I had enormous respect for your father & enjoyed his affection. His passing is a loss not only for you but for the nation & for all of us who had the privilege of crossing his path. As you rightly said, now he is always with you. Om Shanti.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 8, 2020
रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए- लालू प्रसाद यादव
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, 'रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।'
रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 8, 2020
रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।
ॐ शांति ॐ
वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे-जावड़ेकर
रामविलास पासवान जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे। मंत्रीमंडल में वो बहुत सक्रिय रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी पर उनका बहुत विश्वास था : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
रामविलास पासवान जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे। मंत्रीमंडल में वो बहुत सक्रिय रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी पर उनका बहुत विश्वास था : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर pic.twitter.com/MgQylcWkGZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2020
रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे- प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।'
रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी माँ के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 8, 2020
चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।
बसपा सुप्रीम मायावती ने जताया दुख
बसपा सुप्रीम मायावती ने लिखा, 'केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।'
केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।
— Mayawati (@Mayawati) October 8, 2020
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है। वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!'
केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2020
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है- नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। https://t.co/sZTRR0iH5N
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 8, 2020
जब चिराग पासवान को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उनका निधन हो गया- तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, जब चिराग पासवान को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उनका निधन हो गया। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। मैंनें अपनी राजनीतिक पारी पासवानजी के साथ शुरू की थी। 2010 में जब आरजेडी-एलजेपी गठबंधन में थे तो कई बार उनके साथ हमने प्रचार किया था।
Today, Chirag Paswan needed #RamVilasPaswan ji the most when he passed away. Our deep condolences to his family, we are standing with them. I started my political career with Paswan ji, did many election campaigns as RJD & LJP were in alliance in 2010: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/YmuuCPwwTR
— ANI (@ANI) October 8, 2020
उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं! मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया। मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'
श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं! मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया। मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 8, 2020
उनकी आत्मा को शांति मिले- बाबा रामदेव
योग गुरु रामदेव ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा, उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए संघर्ष किया। मैं रामविलास पासवान जी की असामयिक मृत्यु से बहुत दुखी हूं। उनके साथ दो दशक पुराना संबंध था। उनके बेटे चिराग पासवान के साथ बात की। उनके परिवार को नुकसान सहन करने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
May his soul rest in peace. He fought for the welfare of poor. I am deeply saddened by #RamVilasPaswan ji's untimely death. Had a two-decade-old relation with him. Spoke with his son Chirag Paswan. Prayed to God to give his family the strength to bear the loss: Yog Guru Ramdev pic.twitter.com/ky8JJvL2vS
— ANI (@ANI) October 8, 2020