फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Puri said that By August 15 there will be integrated command control centers in all 100 smart cities UP best state

केंद्रीय मंत्री पुरी बोले: 15 अगस्त तक सभी 100 स्मार्ट सिटी में होंगे एकीकृत कमांड-कंट्रोल केंद्र, यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Mon, 18 Apr 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि स्टेकहोल्डरों से बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था और कोरोना महामारी के बावजूद इसमें तेजी से काम हुआ। उन्होंने कहा कि मिले अनुभव से एससीएम को जनता का आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Union Minister Puri said that By August 15 there will be integrated command control centers in all 100 smart cities UP best state
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय आवास और शहरी मामले मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि देश में 100 स्मार्ट सिटी में से 80 में एकीकृत कमांड-कंट्रोल केंद्र हैं जबकि अन्य में 15 अगस्त तक हो जाएंगे। पुरी ने तीन दिवसीय ‘स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट अर्बनाइजेशन’ का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


यह कॉन्फ्रेंस केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूरत स्मार्ट सिटी कारपोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने किया है। पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन (एससीएम) में करीब सभी सरकारी फंड के प्रोजेक्टों में काम शुरू हो चुका है और एससीएम के तहत प्रोजेक्टों का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टेकहोल्डरों से बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था और कोरोना महामारी के बावजूद इसमें तेजी से काम हुआ। उन्होंने कहा कि मिले अनुभव से एससीएम को जनता का आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस के पहले दिन भारत स्मार्ट शहर पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2020 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोरोना के चलते इन पुरस्कारों की 2021 में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के चलते घोषणा की गई थी। सूरत और इंदौर को सर्वश्रेष्ठ शहर जबकि उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed