फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister Prahlad Singh patel is corona positive informed on twitter advised people to get tested

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 17 Sep 2020 11:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
union minister Prahlad Singh patel is corona positive informed on twitter advised people to get tested
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है,जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन



इससे पहले केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह बीमारी से ठीक हो चुके हैं लेकिन उनका पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट चल रहा है।
विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। नितिन गडरकी ने कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि वो खुद को कमजोर महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से परामर्श लिया।

ये भी पढ़ें:- कोरोना से राजनेता भी अछूते नहीं, ये हैं कोविड-19 से संक्रमित होने वाले हमारे जनप्रतिनिधि

नितिन गडकरी ने लिखा कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव आया है लेकिन इलाज के दौरान अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने भी ट्वीट कर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed