केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले: कैप्टन अमरिंदर की लोकप्रियता से डर गए थे राहुल व सोनिया, तभी ले लिया इस्तीफा
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भापजा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान पर हमले बोलना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अमरिंदर सिंह का विकल्प तलाश पाना कांग्रेस के लिए बहुत ही मुश्किल काम है। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने सीएम बनने से इंकार कर दिया है। इसके बाद से आलाकमान और पंजाब के अन्य नेताओं के बीच मंथन जारी है।
इस बीच कैप्टन के इस्तीफे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस हाईकमान पर हमला बोला है। भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोनिया व राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के आलाकमान को अमरिंदर की लोकप्रियता से डर लगने लगा था। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकप्रिय नेता हैं। वे राहुल गांधी व सोनिया गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे, इसलिए एक निष्ठावान मुख्यमंत्री को पद से हटा दिया गया है।
Capt Amarinder Singh is a popular leader. They've removed him because they were apprehensive that he was growing more popular than Sonia Gandhi & Rahul Gandhi. People who're stuck in such deep mess are questioning us. It's not worth reacting to them: Union Minister Pralhad Joshi pic.twitter.com/70fV6s2mBL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2021
जो खुद मुसीबत में हैं वे हमसे सवाल पूछ रहे
प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद मुसीबत में फंसे हैं, वे हमपर सवाल कर रहे हैं। उन्हें जवाब देने का कोई फायदा नहीं है।
भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
इस्तीफे के बाद कैप्टन की भाजपा से नजदीकियों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि दिल्ली दौरे के बाद से कैप्टन भाजपा के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। कैप्टन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच घनिष्ठ संबंधों की पंजाब से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं होती रहती हैं। कैप्टन भी यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि 2017 में कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच वह भारतीय जनता पार्टी में जाने के लिए सोच रहे थे। पार्टी में पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं में चर्चा हो रही है। इस मुद्दे को लेकर पंजाब में भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की दिल्ली के कई नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक भी हो चुकी है।