फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Piyush Goyal says states Must Keep Oxygen Demand

सफाई: महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की सप्लाई, पीयूष गोयल बोले- मांग पर नियंत्रण रखें राज्य

Mon, 19 Apr 2021 10:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 10:17 AM IST
सार

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यों से ऑक्सीजन की मांग आ रही है। मैं बताना चाहता हूं कि राज्य सरकारों को ऑक्सीजन की मांग को काबू में करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है।  

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal says states Must Keep Oxygen Demand
पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन की भारी किल्लत सामने आ रही है। कई राज्य पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यों को ऑक्सीजन की मांग पर नियंत्रण में रखना चाहिए। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यों से ऑक्सीजन की मांग आ रही है। मैं बताना चाहता हूं कि राज्य सरकारों को ऑक्सीजन की मांग को काबू में करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मांग पक्ष का मैनेजमेंट ज्यादा जरूरी है, आपूर्ति पक्ष के मैनेजमेंट से । उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना पर नियंत्रण रखना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है।  

विज्ञापन

पीएम मोदी 18 से 19 घंटे तक काम करते हैं- पीयूष गोयल
हालांकि ऑक्सीजन की आपूर्ति जल्द की जाएगी। केंद्र सरकार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जीवन रक्षक उपकरण ऑक्सीजन की भारी मांग है। सरकार वहां आपूर्ति करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार दिन रात काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 18-19 घंटे काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन




9 कोर सेक्टर को छोड़कर बाकी सेक्टरों में नहीं होगी सप्लाई
बता दें कि राज्यों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को सप्लाई करने का फैसला किया है। इस दौरान सरकार ने 9 कोर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों ऑक्सीजन सप्लाई नहीं करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार का यह फैसला अस्पतालों में कम पड़ रही ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए लिया गया है। पीयूष गोयल ने बताया कि 12 राज्यों के साथ चर्चा की गई है। अलग-अलग राज्यों में 6177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले भारत में हर दिन 1000 से 12000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत हो रही थी। लेकिन कोरोना के 15 अप्रैल को 4795 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का इस्तेमाल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed