फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Javadekar warns Pakistan, said - 'nefarious plans will never succeed'

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने पाक को चेताया, कहा- नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे

Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
Rajeev Rai पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Union minister Javadekar warns Pakistan, said - 'nefarious plans will never succeed'
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने गुजरात की एक वर्चुअल जनसंवाद रैली में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में लगातार किए जा रहे घुसपैठ पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बल जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में काफी कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने, करतारपुर गलियारे को खोलने, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) बनाने समेत अन्य प्रमुख उपलब्धियों का हवाला दिया।
विज्ञापन


वह मोदी सरकार के मई के अंत में दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर डिजिटल माध्यम से गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जन संवाद को संबोधित कर रहे थे। जावड़ेकर ने कहा, 'भारतीय सुरक्षा बल पिछले एक हफ्ते से जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कई आतंकवादियों को मारा जा चुका है जबकि अभियान के दौरान कुछ को गिरफ्तार किया गया है।' मंत्री ने कहा, 'भारत ने साफ तौर पर बता दिया है कि पाकिस्तान कभी भी अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होगा।'


अपने संबोधन में उन्होंने सीएए को पारित कराने, भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारा खोलने, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने, जीएसटी लाने, अयोध्या में राम मंदिर का काम शुरू कराने जैसी मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनवाईं। 

जावड़ेकर ने कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के संकल्प का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed