फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister hardeep puri target rahul gandhi over his britain remark remember indira gandhi tenure

Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को इंदिरा सरकार की दिलाई याद, चीन की तारीफ पर घेरा

Mon, 20 Mar 2023 10:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Mar 2023 10:44 AM IST
सार

हरदीप पुरी ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी, ये जानते हैं कि चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव योजना पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर से होकर गुजरती है? 

विज्ञापन
union minister hardeep puri target rahul gandhi over his britain remark remember indira gandhi tenure
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक देश के बाहर जाता है तो उसके पास बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही इस आजादी के साथ ही जिम्मेदारी भी होती है। हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं लेकिन राहुल गांधी ब्रिटेन जाकर कहते हैं कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। 

विज्ञापन


'भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था'
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से माफी की मांग की और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की विचारधारा कायराना है लेकिन हम समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और जल्द ही हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी सरकार की दिलाई याद
हरदीप पुरी ने कहा कि राहुल गांधी चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव प्रोजेक्ट की तारीफ करते हैं और इसे दूरदर्शी कदम बताते हैं लेकिन क्या वह ये जानते हैं कि चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव योजना पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर से होकर गुजरती है? उनकी दादी ने आर्टिकल 356 लागू किया था और कई बार चुनी हुई सरकार को बर्खास्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल ने विस्तृत जवाब के लिए दिल्ली पुलिस से 10 दिन का समय मांगा, अचानक कार्रवाई पर उठाए सवाल

ब्रिटेन में दिए बयान पर घिरे राहुल गांधी
बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने ब्रिटेन का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और संसद परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रमों को संबोधित किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र खतरे में होने का दावा किया था और अमेरिका और यूरोपीय देशों से हस्तक्षेप की मांग की थी। आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ये भी दावा किया था कि संसद में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता और उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के विदेश में दिए इस बयान को लेकर भाजपा उन्हें घेर रही है और विदेश में भारतीय लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी राहुल गांधी पर इसी मामले में घेरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed