फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi gave reply to delhi police notice said unprecedented bharat jodo yatra rape victim speech case

Rahul Gandhi: राहुल ने विस्तृत जवाब के लिए दिल्ली पुलिस से 10 दिन का समय मांगा, अचानक कार्रवाई पर उठाए सवाल

Sun, 19 Mar 2023 06:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

राहुल गांधी ने चार पेज , 10 पॉइंट में दिल्ली पुलिस को अपना जवाब दिया है। अपने जवाब में राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
rahul gandhi gave reply to delhi police notice said unprecedented bharat jodo yatra rape victim speech case
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए भाषण को लेकर दिल्ली पुलिस ने जो नोटिस जारी किया था, राहुल गांधी ने उसका प्रारंभिक जवाब दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने चार पेज , 10 पॉइंट में दिल्ली पुलिस को अपना जवाब दिया है। अपने जवाब में राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई को अभूतपूर्व बताया है और आरोप लगाया कि अदाणी मामले को उठाने के चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


अपने प्रारंभिक जवाब में राहुल गांधी ने उनके भाषण के 45 दिन बाद पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए 8-10 दिन का समय मांगा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी राहुल गांधी से पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने एक भाषण में दावा किया था कि कई महिलाएं उनसे मिलने आईं थी। वो रो रहीं थी और काफी भावुक थीं। उनमें से कुछ ने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है, उत्पीड़न हुआ है। राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने महिलाओं से पूछा कि क्या वह पुलिस को इस बारे में बताएं तो महिलाओं ने कथित तौर पर कहा कि नहीं पुलिस को इस बारे में मत बताइए, वर्ना उन्हें ज्यादा परेशानी होगी। राहुल गांधी के इस बयान पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर महिलाओं के बारे में जानकारी देने को कहा था ताकि पुलिस इसकी जांच कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: BJP सांसदों से बहस, फिर राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने बयानों पर दी सफाई, जानें क्या बोले?

रविवार को दिल्ली पुलिस, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास भी पहुंची थी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी से उनके बयान के बारे में जानकारी मांगी गई। राहुल गांधी ने जवाब देने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है।  इससे पहले राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली पुलिस की एक टीम बीती 15 मार्च को नोटिस देने गई थी। टीम ने वहां तीन घंटे इंतजार किया लेकिन राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद 16 मार्च को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिर से राहुल गांधी के आवास पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद राहुल गांधी उनसे मिले और नोटिस रिसीव किया। 


वहीं दिल्ली पुलिस की बयान के इतने दिनों बाद कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस को महिलाओं की इतनी चिंता थी को फरवरी में क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कानूनी सलाहकार टीम नोटिस का जवाब देगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिल्ली पुलिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। 

राहुल गांधी का जवाब मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कही ये बात 
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राहुल गांधी का प्रारंभिक जवाब मिल गया है लेकिन इसमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे जांच आगे बढ़ सके। इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी और उनसे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को लेकर दिए बयान पर जानकारी मांगी थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed