फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Giriraj Singh slams asaduddin owaisi for ram temple issue

भाजपा के मंत्री बोले- ओवैसी के दिल में जिन्ना का जिन्न, क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर?

Mon, 26 Feb 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Union minister Giriraj Singh slams asaduddin owaisi for ram temple issue

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राम मंदिर विवाद पर बयान दिया है। गिरिराज ने कहा 'वो तो मक्का मदीना जाएंगे, हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा? औवेसी जैसे लोगों, जिनके दिल में जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है वो देश को तोड़ना चाहते हैं।'

विज्ञापन


बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर अपना फैसला देगी। उन्होंने यह भी कहा कि विवादित ढांचे पर बाबरी मस्जिद ही बनेगी। यह सभी बातें उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा 'हमारी मस्जिद थी, है, रहेगी और इंशाल्लाह सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद यह एक बार फिर से उसी जगह पर बनेगी। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर होगा। हैदराबाद के सांसद ने कहा- अयोध्या के विवादित ढांचे पर मुस्लिम अपनी मस्जिद के दावे को कभी नहीं छोड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा 'वे लोग जो हमें डरा रहे हैं और हमारी शरीयत के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं, वे हमें दावा छोड़ने को कह रहे हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम अपनी मस्जिद कभी नहीं छोड़ेंगे। पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल पूछा है कि पीएम का गीता जेम्स से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें पाकिस्तानी कहते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हर्षद मेहता, केतन पारेख और नीरव मोदी मुस्लिम थे क्या?'


असदुद्दीन ने कहा कि पीएम मोदी जिन लोगों को भाई कहते हैं, उन्होंने हमारे देश को लूटने का काम किया। देश में मुस्लिमों को दूसरी श्रेणी के नागरिकों का दर्जा कर दिया गया है। हम हिंदू-मुस्लिम भाई के सिद्धांत पर भरोसा करते हैं, लेकिन इसने हमारी मदद कभी नहीं की। देश अब हिंदुत्व की ओर बढ़ रहा है। हमारे साथ देश में दूसरी श्रेणी के नागरिक जैसा बर्ताव किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed