{"_id":"5f47275b0bb6361abd771f81","slug":"union-minister-g-kishan-reddy-said-the-number-of-judges-should-increase-in-telangana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, बढ़नी चाहिए तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, बढ़नी चाहिए तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या
Thu, 27 Aug 2020 08:54 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
G Kishan Reddy
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाकर 42 किए जाने की सिफारिश की है। मौजूदा समय में वहां 14 न्यायाधीश की कार्यरत हैं। प्रसाद को लिखे पत्र में रेड्डी ने लिखा, साल 2014 में जब तेलंगाना बना था तब हाईकोर्ट में कुल 24 जजों की संख्या को मंजूरी दी गई थी। हालांकि कुल मंजूर संख्या में से अभी केवल 14 ही कार्यरत हैं जिनमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आपसे अपील की जाती है कि मौजूदा मंजूर संख्या को बढ़ाकर 42 किया जाए। आप से निवेदन है कि आप इस मामले को देखकर अनुकूल फैसला लें ताकि जनता के साथ ही कानून से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन