फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal expressed hope for implementation of Uniform Civil Code

UCC: 'केंद्र की एनडीए सरकार बेहद मजबूत है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं'; UCC लागू करने को लेकर बोले मेघवाल

Sun, 16 Jun 2024 11:41 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 11:41 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तीन नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता के लिए अपने मंत्रालय की ओर से कोलकाता में 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। मेघवाल ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में हमने समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया है। गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने इसे लागू करना शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal expressed hope for implementation of Uniform Civil Code
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन की उम्मीद जताते हुए कहा कि कुछ राज्यों ने इसे लागू करना शुरू कर दिया है। केंद्र में बनी एनडीए गठबंधन की सरकार बेहद मजबूत है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


मेघवाल तीन नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता के लिए अपने मंत्रालय की ओर से कोलकाता में 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। मेघवाल ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में हमने समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया है। गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने इसे लागू करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जदयू नेता केसी त्यागी बोले- पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं
पिछले सप्ताह जब मेघवाल ने कहा था कि समान नागरिक संहिता अब भी भाजपा के एजेंडे में है तो राजग के घटक दल जदयू ने कहा था कि ऐसा कोई भी कदम सर्वसम्मति से ही उठाया जाना चाहिए। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा था कि हालांकि पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह चाहती है कि यह कदम आम सहमति से उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा पर केंद्र सतर्क
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद कथित हिंसा की घटनाओं की आलोचना की। मेघवाल ने कहा, चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। चुनाव खत्म होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए। बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा हमारी जानकारी में है और केंद्र सरकार भी इसके प्रति सतर्क है। देश में कानून का राज है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भाजपा ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए शनिवार को चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed