कर्नाटक में चढ़ा राजनीतिक पारा, केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया 'खोटा हिंदुत्वादी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी चहलकदमी और बयानबाजी का दौर बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। इस जंग में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े भी कूदे और उन्होंने कांग्रेस के हिंदुत्व फार्मूले पर चोट की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों को मनोरंजन पसंद है। राहुल गांधी का मंदिर दर्शन के लिए जाना यहां के लोगों के लिए मनोरंजन की तरह है।
Karnataka people like entertainment more than anything,so it(Rahul Gandhi visiting temples) is like entertainment for them: Union Minister Anant Kumar Hegde pic.twitter.com/ZpGzZXj4XH
— ANI (@ANI) February 15, 2018विज्ञापन
अनंत कुमार ने राहुल गांधी को खोटा हिंदुत्वादी करार देते हुए कहा कि संघ को हिंदुओं की उत्पत्ति के बारे में समझाने में 60 से 70 साल लग गए। कम से कम राहुल गांधी और सिद्धारमैया को तो अब इस बारे में समझ आ ही चुका है। हिंदुत्व एक संस्कृति है, निरंतर अभ्यास के बाद ही आप इसके बारे में समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ हिंदू कह देने से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं आप खोटे हिंदुत्वादी हैं।
For 60-70 years the Sangh has been campaigning to make people realize their Hindu origins, atleast Siddaramaiah and Rahul Gandhi now get it,but you need to practice it and not just say you are a Hindu.Otherwise you are 'Khota Hindutvawadi':Union Minister Anant Kumar Hegde pic.twitter.com/G6jMQhZ9Nl
— ANI (@ANI) February 15, 2018
पिछले दिनों राहुल गांधी चार दिनों के कर्नाटक दौरे पर थे। यहां उन्होंने चुनावी रैलियों के अलावा मंदिर,मठ के दर्शन किए थे और दरगाह पर भी सिर झुकाया था। उनके इस दौरे के बाद से कर्नाटक की राजनीति में हिंदुत्व शब्द की गूंज तेज हो चली है।