फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister holds meeting with Chief Ministers, Lieutenant Governors regarding 'Har Ghar Tiranga' campaign

Har Ghar Tiranga Abhiyan: केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों के साथ की बैठक

Sun, 17 Jul 2022 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 11:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों व प्रशासकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की।

विज्ञापन
Union Home Minister holds meeting with Chief Ministers, Lieutenant Governors regarding 'Har Ghar Tiranga' campaign
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ गृहमंत्री की वर्चुअल मीटिंग - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। आजादी के 75 सालों में हमारे देश ने न केवल लोकतंत्र की जड़ों को गहरा किया है, बल्कि विकास के हर पहलू की दृष्टि से हम विश्व में उचित स्थान पर खड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों व प्रशासकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए तरीके से मनाने का संकल्प लिया है। इसके तीन उद्देश्य हैं। पहला, जिन नामी-बेनामी शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, देश की युवा पीढ़ी को उनके और उनके बलिदान के बारे में जानकारी देकर देशभक्ति के संस्कार को सृजित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा, 75 सालों में हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और कई क्षेत्रों में भारत आज दुनिया में शीर्ष स्थान पर है, ये वर्ष उन उपलब्धियों का महिमामंडन करने का वर्ष है। तीसरा, ये संकल्प का वर्ष है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में देश में हर क्षेत्र में आजादी की शताब्दी के समय हम कहां खड़े होंगे, ये 25 साल संकल्प से सिद्धि का समय है। 

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ देश के हर नागरिक के दिलोदिमाग में देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर पर ले जाने का कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इस प्रयास में देश के सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। देश में 20 करोड़ से ज्यादा घर और सौ करोड़ से अधिक लोग तीन दिन अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और तिरंगे के माध्यम से फिर अपने आप को भारत माता की सेवा में समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता केवल आह्वान से नहीं हो सकती, इसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार व जनता की भागीदारी से ही जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। 

हर नागरिक से होमपेज तिरंगा लगाने की अपील
गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह ने कहा कि इस वर्ष 22 जुलाई से हम सब अपने अपने होमपेज पर, हर राज्य की हर वेबसाइट और देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के होमपेज पर तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग था। 11 से 14 अगस्त तक प्रभात फेरी के कार्यक्रम को हर गांव में मनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सरकारी संस्थानों, एनजीओ, सहकारी समितियों को अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे, बूढ़े, युवा और किशोर मिलकर भारत माता का यशोगान करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर गांव में एक घंटे तक प्रभात फेरी निकालेंगे तो तिरंगा लगाने का हमारा ये कार्यक्रम अपने आप सफल हो जाएगा। राज्य सरकारों के सभी विज्ञापनों में ‘हर घर तिरंगा’ का प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्री टीवी चैनलों और लोकल चैनलों से अपील करें।  


राज्यों ने दिया पूर्ण भागीदारी का भरोसा
बैठक में गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, नगालैंड, असम और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम में अपने-अपने राज्यों के सभी घरों और प्रतिष्ठानों की पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया। उन्होंने देश की आजादी के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed