फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah says dismantle terror networks

Amit shah: गृहमंत्री बोले- सुरक्षा एजेंसियां तालमेल बनाकर करें काम, आतंकियों का नेटवर्क ध्वस्त करना जरूरी

Fri, 19 Jul 2024 09:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 19 Jul 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah says dismantle terror networks
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवदियों का नेटवर्क ध्वस्त करना जरूरी है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया संगठन और कानून प्रवर्तन संगठन के अफसरों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और सरकार की नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक के दौरान गृहमंत्री ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए जिम्मेदार खुफिया ब्यूरो के मल्टी एजेंसी सेंटर के काम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खुफिया ब्यूरो को हर जानकारी को अंतिम छोर के अफसर तक पहुंचाने और समय से साझा करने के लिए 24 घंटे काम करना जरूरी है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुफिया विभाग में बड़े तकनीकी और परिचालन सुधार किए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों के अफसरों को खुफिया विभाग से तालमेल बनाने और सही मंच बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मंच त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कानून प्रवर्तन, मादक पदार्थ निरोधक, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल और जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर भी जोर दिया। ताकि बड़े डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर आतंकवादी सिस्टम को नष्ट किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में बढ़े हैं आतंकी हमले
जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ लेने के दिन से शुरू हुआ आतंकी हमलों का सिलसिला अब भी जारी है। सुरक्षा को लेकर कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कुछ आतंकी अब भी सर का दर्द बने हुए हैं। अकेले जून और जुलाई के महीने में ही आठ आतंकवादी वारदातें हुई हैं। जम्मू संभाग की बात करें तो एक जनवरी से अब तक आतंकी हमलों में सेना के एक कैप्टन समेत 12 सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए हैं। इन हमलों में 10 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 55 लोग घायल हो गए। इस दौरान पांच आतंकवादियों को मौत के घाट पर उतारा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed