फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah in karnataka all updates lays the foundation stone for the Nrupatunga University, Forensic Science Laboratory in Bellary,e-beat For karnataka Police  

कर्नाटक को ढेरों सौगात: अमित शाह बोले- उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर हमारा जोर

Tue, 03 May 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 May 2022 12:07 PM IST
सार

अमित शाह ने बेंगलुरु में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah in karnataka all updates lays the foundation stone for the Nrupatunga University, Forensic Science Laboratory in Bellary,e-beat For karnataka Police  
अमित शाह - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के नागरिकों एवं छात्रों को ढेरों सौगात दिए। शाह ने बेंगलुरु में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) एप भी लॉन्च किया। इसके बाद शाह ने लोगों को संबोधित भी किया। अमित शाह ने कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। इस 75 वर्ष की यात्रा में देश ने काफी मंजिल पार कर आज हम यहां पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। जब 2047 में आजादी की शताब्दि मनाई जाएगी तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा हम सभी को संकल्प लेना है।

विज्ञापन


 पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब तक पहुंचाने के लिए एप लॉन्च किया गया
अमित शाह ने कहा कि आज कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट लॉन्च किया गया है। ये कंसेप्ट पूरे कर्नाटक में जब लॉन्च हो जाएगा, तब पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब से गरीब तक पहुंचाने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित
अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है। हमें युवाओं के भविष्य को सुधारना है। उनकी शिक्षा में और सुधार करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed