फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union health ministry says that more 2.80 crore doses of corona vaccine have been given to the country

Corona Vaccine : देश में कोविड-19 टीके की अब तक 2.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

Sat, 13 Mar 2021 01:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
union health ministry says that more 2.80 crore doses of corona vaccine have been given to the country
corona vaccine - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 18.40 लाख खुराकें देने के साथ देश में कोविड-19 टीके की अब तक 2.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टीके की अभी तक 2,80,05,817 खुराकें दी गईं हैं। इनमें से 72,84,406 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 72,15,815 कर्मियों को पहली खुराक दी गई जबकि 41,76,446 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के 9,28,751 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

विज्ञापन


इसके अलावा 71,69,695 वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 12,30,704 लोगों को पहली खुराक दी गई है। टीकाकरण अभियान के 56 वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक 18,40,897 खुराकें दी गई।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 14,64,779 लोगों को पहली खुराक और 3,76,118 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत
बता दें कि कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन चुका है जहां अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बीते एक मार्च से दूसरा चरण शुरू होने के बाद टीकाकरण में आई तेजी से यह मुकाम हासिल हो सका।

अब अमेरिका दुनिया का पहला देश है जहां अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जबकि भारत में बृहस्पतिवार तक 2.56 करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनके अलावा ब्राजील में अब तक 1.13 करोड़, तुर्की में एक करोड़ और ब्रिटेन में 94 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था। 11 मार्च को 53वें दिन 2,56,90,545 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 60 या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष की आयु के पहले से बीमार 67,86,086 लोग शामिल हैं।

इनके अलावा 71.97 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब तक पहली और 40.13 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनके अलावा 70.55 लाख को पहली और 6.37 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लग चुकी है।


आंकड़ों के अनुसार, अब तक 71.23 फीसदी टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में हुआ है। जबकि 28.77 फीसदी टीकाकरण निजी अस्पतालों में हुआ। इनके अलावा वैक्सीन लगने के बाद 0.020 फीसदी दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। इनमें से 0.00025 फीसदी को ही अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed