फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union health ministry said there is no shortage of oxygen supply and plenty of production

देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, 1,900 मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन- स्वास्थ्य मंत्रालय

Wed, 16 Sep 2020 01:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Sep 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
union health ministry said there is no shortage of oxygen supply and plenty of production
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीजन की कमी होने वाले दावे को खारिज किया है। मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है और इसकी कमी जैसी कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन



राजेश भूषण ने बताया कि देश में ऑक्सीजन का उत्पादन 6,900 मीट्रिक टन हो रहा है, जबकि इसकी जरुरत मात्र 2,800 मीट्रिक टन है। इसके अलावा उद्योगों में भी 2,200 मीट्रिक टन का ही इस्तेमाल किया जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हिसाब से देश में 1,900 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अतिरिक्त उत्पादित की जा रही है। 
विज्ञापन


राजेश भूषण ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के इलाज की प्रक्रिया में ऑक्सीजन सिलेंडर सबसे महत्वपूर्ण कारक है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि ऑक्सीजन को लेकर परेशानी तब होती है, जब इस सुविधा के सूचीबद्ध तरीके से प्रबंधन नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये राज्य की जिम्मेदारी है कि वो इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके राज्य में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरुरत के मुताबिक ऑक्सीजन रहे और उसका सही प्रबंधन भी हो। 

देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार चली गई है। मंगलवार को कोरोना के 90,417 नए मामले सामने आए। इसके अलावा देश में एक दिन में कोरोना से 1,282 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,989 हो गई है। 


हालांकि सबसे राहत की बात यह है कि देश में इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। मंंगलवार को देश में एक दिन में 80,000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार तक ये आंकड़ा बढ़कर 39 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया, जो कि बुधवार को 40 लाख के पार हो सकता है। देश में रिकवरी रेट 78.42 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed