फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya Says Over 60 percent of youngsters between the 12-14 age group have received the 1st dose of COVID 19 vaccine

कोरोना से लड़ाई: 12 से 14 साल की उम्र के 60 फीसदी बच्चों को लगा टीका, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी जानकारी

Sat, 30 Apr 2022 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Apr 2022 07:13 PM IST
सार

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 12 से 14 साल की उम्र के 60 फीसदी बच्चों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya Says Over 60 percent of youngsters between the 12-14 age group have received the 1st dose of COVID 19 vaccine
कोरोना टीकाकरण अपडेट। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारत में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए देश भर में लगातार कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 12 से 14 साल की उम्र के 60 फीसदी बच्चों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह दिख रहा है। 

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि अभी  5 से 12 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह(NTAGI) की सिफारिश के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, डीसीजीआई ने बीते बुधवार को 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। 
विज्ञापन


6-12 साल के बच्चों के लिए डीसीजीआई ने दी है आपात इस्तेमाल की मंजूरी
डीसीजीआई ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (Covaxin) को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है। कोवाक्सिन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है। कोरोना की चौथी लहर और बच्चों में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर ही है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD की मंजूरी दी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बीते मंगलवार को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD (Zydus Cadila Vaccine) को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed