फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh Mandavia in Kerala coronavirus review meeting with CM Vijayan Medicine Pool

केरल में मंडाविया: मुख्यमंत्री के साथ की कोरोना समीक्षा बैठक, 'मेडिसिन पूल' के लिए हर जिले को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Mon, 16 Aug 2021 06:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Aug 2021 06:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को केरल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज भी शामिल हुईं। मंडाविया ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandavia in Kerala coronavirus review meeting with CM Vijayan Medicine Pool
केरल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : twitter.com/mansukhmandviya

विस्तार

केरल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपातकाली कोविड प्रतिक्रिया पैकेज-2 के तहत 267.35 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में मेडिसिन पूल स्थापित करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि और मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


मंडाविया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण सुनिश्चित करेगी जो केरल के हर जिले में टेलीमेडिसिन सुविधाओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए राज्य के जिला अस्पतालों में 10 किलोलीटर लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण क्षमता वाले टैंक की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में पीडियाट्रिक आईसीयू का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस समीक्षा बैठक को लेकर राज्य के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्री स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए राज्य सरकार के कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्री और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज से मुलाकात के बाद मंडाविया ने कहा कि यहां की हेल्थकेयर व्यवस्था शानदार है। उन्होंने कम टीका बर्बादी के लिए भी प्रशंसा की।


बता दें कि केरल में इस समय सामने आने वाले कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या पूरे देश में रोज सामने आने वाले मामलों की तुलना में लगभग आधी बैठ रही है। रविवार को राज्य में इस बीमारी के 18.582 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसी दिन पूरे देश में सामने आए कोरोना के नए मामलों की संख्या 32,937 रही थी। इसके अलावा रविवार को प्रदेश में कोरोना वायरस की सकारात्मकता दर 15.11 फीसदी दर्ज की गई थी।

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ के पार
उधर, पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को जानकारी दी। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा कोरोना टीकाककण के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा 14 अगस्त को छुआ था। मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्ध है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed