फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Dr Harsh Vardhan India has the highest recovery rate compared to countries like America, Russia

हर्षवर्धन बोले- कोरोना का बुरा समय टल गया, अगले महीने से शुरू होगा टीकाकरण

Mon, 21 Dec 2020 09:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 21 Dec 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Union Health Minister Dr Harsh Vardhan India has the highest recovery rate compared to countries like America, Russia
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का मिलना जारी है, हर दिन 20 हजार से अधिक लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। सरकार अगले साल से टीकाकरण करने की योजना पर काम कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि हमारे यहां दुनिया के विकसित देशों के मुकाबले कोरोना रिकवरी रेट सबसे अधिक है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हमारे पास दुनिया में सबसे अधिक रिकवरी रेट है: 95 और 96 प्रतिशत के बीच। अमेरिका, रूस और ब्राजील जैसे दुनिया के कुछ विकसित देशों की तुलना में, जहां रिकवरी रेट 60 से 80 प्रतिशत के बीच है, इसे देखकर पता चलता है कि हम बेहतर स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे यहां कोरोना से होने वाली मृतकों की दर 1.45 प्रतिशत है। मुझे लगता है कि बुरा वक्त शायद खत्म हो गया है लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत है। कोरोना के खिलाफ मुख्य हथियार मास्क, हाथों को साफ करना और शारीरिक दूरी ही है, जिसका हम सभी को पालन करने की जरूरत है। 

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, भारत में जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों का टीकाकरण शुरू हो सकता है और सरकार की पहली प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता है। उन्होंने कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि शायद जनवरी में किसी भी सप्ताह में, ऐसा समय हो सकता है जब सरकार भारत के लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन देने की स्थिति में हो।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, कोरोना वायरस के बारे में अधिक सोचना सबसे बुरा है, लेकिन लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कोविड को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा, मैं इस स्थिति का ठीक उसी समय से अनुसरण कर रहा हूं जब 30 जनवरी, 2020 को देश में पहला मामला सामने आया था। 


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मैंने सावधानीपूर्वक सटीकता के साथ करीब से सब कुछ देखा है। अगर हम पिछले तीन-चार महीनों में चीजों को देखें तो संक्रमण के मामले घट रहे हैं। लेकिन हमें कोविड को लेकर बने नियम का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है और हम उस मोर्चे पर आराम नहीं कर सकते। 

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, इस समय भारत में लगभग तीन लाख सक्रिय मामले हैं और रिकवरी रेट 95 से 96 प्रतिशत है जो कई विकसित देशों की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने कहा, वर्तमान में देश में लगभग तीन लाख सक्रिय मामले हैं। कुछ महीने पहले, हमारे यहां लगभग 10 लाख मामले थे। एक करोड़ कोरोना मामलों में से लगभग 95 लाख लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed