फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan said Kejriwal education model is hollow and artificial

निशाना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- केजरीवाल का शिक्षा मॉडल खोखला और बनावटी, दिल्ली के स्कूलों का रिजल्ट गिरा

Sat, 27 Aug 2022 01:35 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 01:35 PM IST
सार

बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम में सीयूईटी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि इस साल परीक्षा आयोजित करने में कुछ समस्याएं हुई हैं और मैं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं। बता दें कि अमर उजाला, बिजनेस टुडे इंडिया@100 कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan said Kejriwal education model is hollow and artificial
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को खोखला बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों का 10 वीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम काफी नीचे चला गया है। धर्मेंद्र प्रधान बिजनेस टुडे इंडिया@100 शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या देश के राष्ट्रपति की पोती व गरीब परिवार की बच्ची की फीस एक हो सकती है। अलग-अलग होनी चाहिए। जो सक्षम है, उसे अदा करना चाहिए और जो नहीं दे सकता उसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए। बता दें कि अमर उजाला, बिजनेस टुडे इंडिया@100 कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। वहीं उन्होंने आगे एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि आबकारी नीति की चोरी से बचने के लिए न्यूयार्क टाइम्स दिखाकर बचना चाहते हैं तो भविष्य जनता तय करेगी। 

विज्ञापन


सीयूईटी की समस्याओं का होगा समाधान, विशेषज्ञ समूह बनेगा
सीयूईटी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि इस साल परीक्षा आयोजित करने में कुछ समस्याएं हुई हैं और मैं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं। उन्होंने कहा, आगे इस व्यव्स्था को दुरुस्त किया जाएगा। सरकार इस परीक्षा को लागू करने में आ रही चुनौतियों पर  सक्रिय रूप से काम कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीयूईटी के कार्यान्वयन में बहुत सारे मुद्दों का सामना करना पड़ा। सितंबर तक सभी प्रकार की प्रवेश परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। फिर इस पर गौर करने के लिए एक विशेषज्ञ समूह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति का प्रयास है, छात्र आत्मविश्वासी हों, पाठ्यक्रम कम बोझ वाले हों और परीक्षा खुशनुमा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed