केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, 58 पुराने कानून खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। 58 अप्रचलित कानूनों को खत्म करने के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में शामिल रहे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि पहले फैसले में देश के सबसे बड़ी हाइड्रो परियोजना 'दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना' को अनुमति दी गई। यह 2880 मेगावाट की परियोजना है।
P Javadekar: 1st decision is that biggest hydro project of the nation, Dibang Multipurpose Project, has been approved in Arunachal Pradesh. It's a 2880 MW project. 2nd decision is about National Medical Commission. There'll be only NEET instead of different medical entrance exams https://t.co/qUrym6GMlJ
— ANI (@ANI) July 17, 2019विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कैबिनेट के दूसरे फैसले में तय किया गया कि कई मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर अब केवल एक ही परीक्षा नीट (राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) का ही आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट कैबिनेट ने 58 अप्रचलित कानूनों को निरस्त कर दिया। निरसन और संशोधन बिल 2019 को संसद में पेश करने को मंजूरी दी।