फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet Decisions Updates Ashwini Vaishnaw Minimum Support Price 14 Kharif Crops news in hindi

Cabinet Decisions: PM की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले; वैष्णव ने बताया- 14 खरीफ फसलों की MSP को मंजूरी

Thu, 20 Jun 2024 06:22 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 20 Jun 2024 06:22 AM IST
सार

Cabinet Decisions: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने खरीफ फसल सीजन 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 117 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Union Cabinet Decisions Updates Ashwini Vaishnaw Minimum Support Price 14 Kharif Crops news in hindi
फसलों की एमएसपी पर केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने तीसरे कार्यकाल की दूसरी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसलों के बारे में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत खरीफ की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। अश्विनी वैष्णव ने कहा ‘आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी को मंजूरी दी है। धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपए अधिक है।’

विज्ञापन

खरीफ की फसलों के नए एमएसपी पर अश्विनी वैष्णव ने बताया ‘आज के फैसले से किसानों को एमएसपी के तौर पर करीब दो लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पिछले सीजन से 35000 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट के अहम फैसले ये रहे

  • कपास का एमएसपी 501 रुपये बढ़ा
  • कैबिनेट ने 2024-25 खरीफ फसल सीजन के लिए धान के एमएसपी में 117 रुपये से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी
  • कैबिनेट ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है
  • सरकार की ओर से 2 लाख गोदाम बनाने का काम किया जा रहा है
  • कैबिनेट ने 2024-25 खरीफ फसल सीजन के लिए धान के एमएसपी में 117 रुपये से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • महापालगर-बधावन बंदरगाह परियोजना को मंजूरी
  • कैबिनेट ने महाराष्ट्र में 76,000 करोड़ रुपये की वधावन बंदरगाह परियोजना को मंजूरी दी
  • पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णयों के माध्यम से बदलाव के साथ निरंतरता पर केंद्रित है
  • 76,200 करोड़ रुपये के पूरा होने पर पोर्ट दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में से एक होगा
  • मंत्रिमंडल ने गुजरात, तमिलनाडु में 7,453 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 1 गीगावॉट अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी दी
  • मंत्रिमंडल ने वाराणसी हवाई अड्डे के विकास के लिए 2,869.65 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसमें नया टर्मिनल, रनवे विस्तार शामिल है
  • काशी हवाई अड्डे के लिए नया टर्मिनल भवन, नया रनवे और अंडरपास राजमार्ग
बफर स्टॉक से चार गुना अधिक भंडार मौजूद...भारतीय खाद्य निगम के पास लगभग 5.34 करोड़ टन चावल का रिकॉर्ड भंडार है, जो एक जुलाई के लिए जरूरी बफर स्टॉक से चार गुना है। यह बिना किसी नई खरीद के एक वर्ष के लिए कल्याणकारी योजनाओं के तहत मांग पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

समर्थन मूल्य में इस तरह बढ़ोतरी
 
फसल 2024-25 2023-24 वृद्धि
धान 2,300 2,183 117
धान (ए) 2,320 2,203 117
ज्वार 3,371 3,180 191
बाजरा 2,625 2,500 125
मक्का 2,225 2,090 135
अरहर 7,550 7,000 550
उड़द 7,400 6,950 450
मूंगफली 6,783 6,377 406
सूरजमुखी 7,280 6,760 520
सोयाबीन 4,892 4,600 292
तिल 9,267 8,635 632

नोट- आंकड़े रुपये प्रति क्विंटल में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed