फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet appointments Committee selects 1982 batch IAS officer Rajiv Gauba as Secretary

फैसला: कैबिनेट सचिव के रूप में राजीव गौबा के कार्यकाल को बढ़ाया गया

Sun, 08 Aug 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला
एएनआई डेस्क, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 08 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Union Cabinet appointments Committee selects 1982 batch IAS officer Rajiv Gauba as Secretary
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा - फोटो : ANI

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है। उन्हें 30 अगस्त 2021 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा में विस्तार को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

 

शनिवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) गौबा को 30 अगस्त के बाद एक साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम बनाने में गौबा की अहम भूमिका मानी जाती है, जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं।


पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया था। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए लौटने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्होंने चार साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed