{"_id":"5d60875a8ebc3e93b85cfc9e","slug":"union-bank-linked-loan-to-repo-rate-car-and-home-loan-will-be-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक ने कर्ज को रेपो रेट से जोड़ा, कार और होम लोन मिलेगा सस्ता","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
यूनियन बैंक ने कर्ज को रेपो रेट से जोड़ा, कार और होम लोन मिलेगा सस्ता
Sat, 24 Aug 2019 06:09 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने शुक्रवार को आवास और वाहन के लिए कर्ज को रेपो रेट से जोड़ने की घोषणा की। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और सात अन्य सार्वजनिक बैंक अपने नए कर्ज और जमा को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। अब लोगों को सस्ते दर पर कार और होम लोन मिलेगा।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ने कहा कि वह 30 लाख रुपये से ऊपर और 75 लाख रुपये से कम के आवास ऋण को रेपो दर से जोड़ेगा। अच्छी ऋण साख(सिबिल स्कोर) वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी होगी।
विज्ञापन
अच्छी ऋण साख वाले ग्राहकों को 8.60 फीसदी की ब्याज से वाहन के लिए कर्ज मिलेगा। बैंक ने कहा कि रेपो दर आधारित आवास ऋण मौजूदा आवास कर्ज की तुलना में 0.35 फीसदी सस्ता है जबकि रेपो आधारित वाहन ऋण मौजूदा कर्ज से 0.40 फीसदी सस्ता होगा।
विज्ञापन