अज्ञात बदमाशों ने बीजेडी विधायक के घर में लगाई आग, दो कार सहित एक बाइक जलकर खाक
ओडिशा की तालचेर सीट से बीजू जनता दल के विधायक ब्रज किशोर प्रधान के आधिकारिक निवास पर रविवार रात को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। बदमाशों ने कुछ देर हंगामा किया और फिर यहां आग लगा दी। जिसके कारण आवास पर खड़ी दो कारें और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विधायक के आवास पर पहुंची और उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Bhubaneshwar: The official residence of BJD's Talcher MLA, Braja Kishore Pradhan, set on fire by a group of unidentified miscreants last night. Two cars & one motorcycle gutted in the incident. MLA wasn't present at the residence during the time of the incident. pic.twitter.com/YsZHcs9kvl
— ANI (@ANI) August 19, 2019
शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर विधायक के आवास पर किस मकसद से पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर आग क्यों लगाई। तालचेर विधानसभा सीट ओडिशा के अंगुल जिले के अंतर्गत आती है। यह एक सामान्य सीट है। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल से ही विधायक रहे ब्रज किशोर ने भाजपा उम्मीदवार कालंदी चरण संभल को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।