फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNICEF-AUF: students spoke in workshop action is necessary on the factors of climate change

UNICEF-AUF: कार्यशाला में बोली छात्रा- हमारे आस-पास ही मौजूद हैं जलवायु परिवर्तन के कारक, इन पर एक्शन जरूरी

Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

कार्यशाला के विषय में अपने विचार साझा करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा डिंपी वर्मा कहती हैं कि हमारे आस-पास ही मौजूद काफी चीजें जलवायु को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, जिन पर एक्शन जरूरी है।

विज्ञापन
UNICEF-AUF: students spoke in workshop action is necessary on the factors of climate change
जलवायु परिवर्तन पर विचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने में उपयोगी डिजिटल तथा मोबाइल जर्नलिज्म पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। 23 तथा 24 जून को आयोजित यह कार्यशाला जलवायु परिवर्तन तथा उसके प्रभाव, स्वास्थ्य, मोबाइल-डिजिटल जर्नलिज्म और कोरोना वैक्सीन आदि मुद्दों पर केंद्रित थी।
विज्ञापन


कार्यशाला के विषय में अपने विचार साझा करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा डिंपी वर्मा कहती हैं कि हमारे आस-पास ही मौजूद काफी चीजें जलवायु को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, जिनपर एक्शन जरूरी है। मैंने इस दो दिवसीय कार्यशाला में यह जाना कि जलवायु संरक्षण के लिए हमें पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। 
विज्ञापन


डिंपी ने यह भी कहा कि जलवायु को प्रभावित करने वाले सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए ऐसी चीजों से परहेज करना होगा जो जलवायु को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल-मोबाइल जर्नलिज्म जलवायु परिवर्तन तथा स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है जिसका वे अपने मीडिया करियर में अवश्य इस्तेमाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed