फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under Section 7 and 8 of UAPA states and UT's will be able to take action against Muslim League J&K

UAPA: धारा 7 और 8 के तहत राज्य-केंद्र शासित प्रदेश कर सकेंगे मुस्लिम लीग J&K पर कार्रवाई; केंद्र का निर्देश

Thu, 11 Jan 2024 07:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

मसरत आलम के संगठन को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 27 दिसंबर, 2023 को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया था। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर दी थी।

विज्ञापन
Under Section 7 and 8 of UAPA states and UT's will be able to take action against Muslim League J&K
masrat alam - फोटो : File Photo

विस्तार

केंद्र सरकार ने मसरत आलम के संगठन जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध के बाद एक और कार्रवाई की है। केंद्र ने निर्देश दिया है कि इस अलगाववादी संगठन के खिलाफ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 7 और धारा 8 के तहत कार्रवाई कर सकेंगें। बता दें कि इस संगठन पर कश्मीर घाटी की अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने क आरोप है। इस पर लोगों को भड़काने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप भी हैं।

विज्ञापन


मसरत आलम के संगठन को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 27 दिसंबर, 2023 को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया था। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर दी थी। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर(मसरत आलम गुट) पर यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने लिखा कि इस संगठन पर लोगों को भड़काने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। 
विज्ञापन




साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का साफ संदेश है कि राष्ट्र की एकता, सम्प्रभुता और अखण्डता के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों, संगठनों को सख्त कानूनों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है मसरत आलम
मसरत आलम भट 2019 से जेल में बंद है। वह जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के गिलानी गुट का अंतरिम अध्यक्ष माना जाता है। मसरत को गिलानी के काफी नजदीकी माना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed