फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Una Dalits's got 26 lakh rupees as compensation, still waits for bank account

26 लाख रुपये मुआवजा पाने वाले उना के दलितों को है बैंक खाता खुलने का इंतजार

Mon, 08 Aug 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Una Dalits's got 26 lakh rupees as compensation, still waits for bank account

हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र जिले के उना में हुए दलितों की पिटाई जैसे ही राष्ट्रीय मुद्दा बन गई वैसे ही कई राजनीतिक पार्टियों और दलित संस्थाओं ने पीड़ित दलितों को लाखों रुपये बतौर मुआवजा थमा दिया लेकिन आलम यह है कि उनके पास कोई बैंक अकाउंट ही नहीं है जिसमें वह पैसे जमा करा सकें। 

विज्ञापन


मरे जानवरों की चमड़ी छिलकर अपना जीवनयापन करने वाले जिन सात दलितों की पिटाई की गई थी उनमें से दो के पास कोई बैंक खाता ही नहीं है। उनमें से एक बेचर सरवैया (30) ने बताया कि वह जानवरों की खाल बेचकर रोजाना 50 रुपये की कमाई करते थे लेकिन उनका अबतक कोई खाता नहीं खुल पाया है। वह पिछले छह महीने से इस कोशिश में लगे थे कि उनका खाता खुल जाए लेकिन अबतक ऐसा हो नहीं पाया।

विज्ञापन

सात दलितों को हुई थी पिटाई

Una Dalits's got 26 lakh rupees as compensation, still waits for bank account
रिपोर्ट के मुताबिक दलितों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं। - फोटो : Getty Images

घटना के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये का चेक मिला जो उनकी पिछले पांच साल की कमाई से भी ज्यादा की धनराशि थी। लेकिन उस चेक को जमा करने के लिए कोई बैंक खाता ही नहीं है। बेचर और उनके भाई रमेश सरवैया दोनों ही उस हमले के शिकार हुए थे।

इस दोनों के अलावा पांच अन्य लोग भी इस हमले का शिकार हुए थे जिसमें बालु सरवैया (54), वशराम सरवैया (23), अशोक सरवैया (17), देवजी सरवैया (30) और कुनवर्बन सरवैया (50) के नाम शामिल है। इन सातों पीड़ितों को अबतक 26 लाख रुपये बतौर मुआवजा मिल चुका है जिसमें से 12 लाख रुपये चेक के माध्यम से मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed