फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Umar abdulla said, priyanka gandhi is like her grand mother Indira gandhi

प्रियंका पर बोले कश्मीरी नेता, उनमें अच्छा कंपन है, वह लगभग अपनी दादी की तरह

Wed, 23 Jan 2019 08:17 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Jitendra Bhardwaj Updated Wed, 23 Jan 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Umar abdulla said, priyanka gandhi is like her grand mother Indira gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : social media
प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही सोशल मीडिया में कामेंट्स का सैलाब आ गया। राजनेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और दूसरे वर्गों ने प्रियंका को लेकर तरह तरह की बातें लिखी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'इस युवा महिला में अच्छा कंपन है और वह लगभग अपनी दादी की तरह है'। 
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला प्रियंका की सफलता को लेकर पूर्ण आशान्वित हैं। उन्होंने लिखा कि भारत के लोग उन्हें प्यार करेंगे।वह अपनी पार्टी को आगे ले जाएगी और अपने भाई की मदद करेगी।उसे बड़ी सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कहीं किसी ने लिखा कि प्रियंका गांधी आंधी है-दूसरी इंदिरा गांधी है', वह मेरे लिए आयरन लेडी इंदिरा गांधी की तरह है। एक अन्य व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रियंका गांधी 21 वीं सदी की इंदिरा गांधी है'। ये दोनों राहुल-प्रियंका मिलकर देश को फिर से तरक्की की राह पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेसी खेमे की ओर से कुछ दूसरे स्लोगन भी सुनाई पड़े।इनमें लिखा था, दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका, हिंद की है ये शेरनी, हिन्दुस्तान की है आवाज प्रियंका-प्रियंका। शिवसेना के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से चाह रहे थे कि प्रियंका गांधी पार्टी में शामिल हों, लेकिन पहले वह नहीं आना चाहती थीं।

उन्होंने कहा कि अब जब वह डुबकी लगाने का फैसला कर चुकी हैं तो यह अच्छी बात है।सावंत ने कहा कि वह राजनीति में उनके प्रवेश का स्वागत करते हैं। हालांकि उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश के कारण और समय के सवाल को छोड़ दिया। 

इन नेताओं ने किया था इशारा, 2019 में बड़ा रोल होगा

कांग्रेस पार्टी के दो नेता, जिन्होंने पिछले साल मई में यह इशारा कर दिया था कि प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। सबसे पहले अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रियंका गांधी पार्टी में बहुत अहम रोल अदा करती हैं। यह उनकी इच्छा पर है कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद अपनी भूमिका का चयन करें।

उनसे पहले पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि प्रियंका गांधी खेल को बदलकर रख देंगी।वे 2019 के चुनाव से पहले बड़ी भूमिका में नजर आएंगी।हालांकि खुर्शीद के इस वक्तव्य के बाद सिंघवी ने कहा, इसका मतलब यह नहीं है कि प्रियंका चुनाव में खड़ी हो रही हैं।यह प्रियंका का अपना निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed