फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine crisis: Foreign Secretary informed the parliamentary panel on the evacuation of Indians 13 flights will be filled in the next two three days

यूक्रेन संकट: विदेश सचिव ने भारतीयों की निकासी पर संसदीय पैनल को दी जानकारी, अगले दो-तीन दिन में भरेंगी 13 उड़ानें

Mon, 28 Feb 2022 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि विदेश सचिव व मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को यह भी बताया कि सरकार यूक्रेन में भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेड क्रॉस के भी संपर्क में है।

विज्ञापन
Ukraine crisis: Foreign Secretary informed the parliamentary panel on the evacuation of Indians 13 flights will be filled in the next two three days
हर्षवर्धन श्रृंगला, विदेश सचिव - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने सोमवार को विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति को युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए की गई कोशिशों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीयों को लाने के लिए अगले दो-तीन दिन में 13 उड़ानें संचालित करने की योजना है। साथ ही बाद में इनकी संख्या रोजाना नौ कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने समिति को रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन में पैदा हुए हालात और भारतीय नागरिकों को निकालने की कोशिशों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक का एजेंडा वित्तवर्ष 2022-23 में मंत्रालय की अनुदान मांगों का था लेकिन आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन और अन्य सांसदों के लिखिति नोटिस पर यूक्रेन संकट का मुद्दा उठा। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विदेश सचिव व मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को यह भी बताया कि सरकार यूक्रेन में भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेड क्रॉस के भी संपर्क में है। समिति ने एकमत से सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही कुछ सदस्यों ने इस संकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के रुख के बारे में भी जानकारी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीयों को लाने के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगा स्पाइसजेट

  • युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए स्पाइसजेट एक विशेष उड़ान का संचालन करेगा। निजी एयरलाइंस कंपनी यूक्रेन से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भारतीयों को लाने के लिए शुक्रवार को उड़ान भरेगी। 
  • स्पाइसजेट का कहना है कि वह अपने बोइंग 737 मैक्स विमान का उपयोग करेगा। यह विमान सोमवार शाम को दिल्ली से बुडापेस्ट के लिए रवाना होगा और शुक्रवार को जॉर्जिया के रास्ते वापस लौटेगा। कंपनी का कहना है कि उसकी और उड़ानों की योजना है और वह इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रही है।
  • भारत ने अपने नागरिकों को निकालने लिए हंगरी और रोमानिया से शनिवार से विशेष उड़ानें शुरू की हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पांच उड़ानों में 1156 भारतीयों को स्वदेश वापस ला चुकी है जबकि छठवीं उड़ान से सोमवार शाम को 240 और भारतीय नई दिल्ली पहुंचेंगे। यूक्रेन में अभी भी 14000 भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed