फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Air Force aerobatic teams jet suffers bird hit at airshow cockpit canopy smashed

UK: रॉयल एयर फोर्स के एयरशो के दौरान जेट से टकराया पक्षी, कॉकपिट टूटा, पायलट और विमान सुरक्षित

Mon, 29 Aug 2022 06:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

द रेड एरो ने कहा, रेड 6 और पूरी टीम ने एक साथ प्रतिक्रिया दी, जिससे पायलट और विमान को कोई और जोखिम नहीं रहा। जेट के सुरक्षित लैंड होने की खबर से खुशी हो रही है और पायलट को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
UK Air Force aerobatic teams jet suffers bird hit at airshow cockpit canopy smashed
रॉयल एयर फोर्स के जेट का कॉकपिट टूटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की एयर फोर्स एयरोबैटिक टीम के एयरक्राफ्ट का कॉकपिट केनोपी उस वक्त टूट गया जब नॉर्थ वेल्स में एयरशो के दौरान एक पक्षी उससे टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


टाइफून जेट्स और बैटल ऑफ ब्रिटेन मेमोरियल फ्लाइट के फ्लाईपास्ट के वीकेंड के बाद वर्ल्ड फेमस हवाई समूह रविवार को नॉर्थ वेल्स के डेनबीशायर में राइल एयर शो का समापन कर रहा था। 
विज्ञापन


रेड एरो को आधिकारिक तौर पर रॉयल एयर फोर्स एरोबैटिक टीम  के रूप में जाना जाता है। यह रॉयल एयर फोर्स स्कैम्पटन पर आधारित रॉयल एयर फोर्स की एरोबैटिक्स डिस्प्ले टीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड एरो ने अपने ट्ववीट में कहा, इस वीकेंड के राइल एयरशो में पहुंचने के लिए सभी का धन्यवाद। आज हमें रेड एरो शो का समापन करना था, कुछ मिनट पहले एक पक्षी के टकराने से हमारे एक जेट के कॉकपिट को नुकसान पहुंचा। द रेड एरो ने कहा कि इस प्रकार की घटना असमान्य नहीं है। 
 

रेड एरो ने कहा, रेड 6 और पूरी टीम ने एक साथ प्रतिक्रिया दी, जिससे पायलट और विमान को कोई और जोखिम नहीं रहा। जेट के सुरक्षित लैंड होने की खबर से खुशी हो रही है और पायलट को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed