{"_id":"595c166d4f1c1bb4068b470d","slug":"ugc-asks-universities-to-install-sanitary-napkin-wending-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, कैंपस में लगे सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UGC ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, कैंपस में लगे सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
अमर उजाला/ नई दिल्ली, सीमा शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
wending machine
- फोटो : DH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत थीम के तहत अब देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में सेनेटरी नेपेकिन वेंडिंग मशीन लगेंगी। शहरी विकास मंत्रालय इन मशीन को लगाने में मदद करेगा। यह मशीन कैंपस, गर्ल्स हॉस्टल व वूमन हॉस्टल में लगेंगी।
विज्ञापन
यूजीसी के सचिव जसपाल सिंह संधु ने देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संबंध में पत्र लिखा है। सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता है, जब तक बेटियों को भी इस मुहिम से न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
इसी के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में सेनेटरी नेपेकिन वेंडिंग मशीन लगायी जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालयों को शहरी विकास मंत्रालय को अपनी डिटेल भेजनी होगी।
विज्ञापन