{"_id":"5978341b4f1c1b83598b4576","slug":"uddhav-thackeray-says-you-can-win-elections-on-fake-promises-but-not-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का मोदी सरकार हमला, फर्जी वादों से चुनाव में भले ही जीत मिले, युद्ध में नहीं!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना का मोदी सरकार हमला, फर्जी वादों से चुनाव में भले ही जीत मिले, युद्ध में नहीं!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने मोदी सरकार पर फिर से हमला बोला है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू छपा है, जिसमें उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आप फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को भ्रमित कर चुनाव तो जीत सकते हैं, पर युद्ध अलग बात है। झूठ बोलकर और विज्ञापनों के सहारे युद्ध नहीं जीते जा सकते।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से लगातार खतरे बढ़ते जा रहे हैं। पर अभी किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं। इस सरकार ने पिछले 3 सालों में रक्षा को लेकर क्या किया?हम चीन से कहते हैं कि अब भारत 1962 वाला भारत नहीं रह गया है। हमने क्या कुछ कहा, इसपर हमें फिर से सोचने की जरूरत है। आप विज्ञापनों और झूठे वादों से चुनाव तो जीत सकते हैं, पर युद्ध नहीं।
GST और नोटबंदी को लेकर शिवसेना ने बोला पीएम मोदी पर हमला
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार जो कुछ भी अपने विज्ञापनों में बोल रही है, क्या उसका मूल्यांकन हो रहा है? उन्होंने कहा कि हम विज्ञापन में देखते हैं कि दो करो लोगों को गैस कनेक्शन मिले। पर ये दो करोड़ लोग कौन हैं? ये दो करोड़ लोग हैं या परिवार? सरकार कहती है कि हमनें लाखों लोगों को रोजगार दिया। क्या वाकई ऐसा हुआ? उन्होंने कहा कि सच को देश वासियों के सामने आना चाहिए।
मुम्बईः BJP कार्यकर्ताओं के 'मोदी-मोदी' पर शिवसैनिकों ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे
उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि लोग वादों से मुकरने के बावजूद बीजेपी को वोट कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह विकल्प का न होना है। विपक्ष का कमजोर होना है। और ये तभी तक है, जबतक कोई मजबूत पार्टी बीजेपी के सामने नहीं आए।