फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena speaks attack on PM Modi about GST and noteban

GST और नोटबंदी को लेकर शिवसेना ने बोला पीएम मोदी पर हमला

Mon, 24 Jul 2017 02:47 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Mon, 24 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena speaks attack on PM Modi about GST and noteban
उद्धव ठाकरे - फोटो : Getty Images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन पर ‘सत्ता का केंद्रीकरण’ करने का आरोप लगाया है। उद्धव ने नोटबंदी और जीएसटी के लिए भी पीएम की आलोचना की है। उनकी पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में साझीदार है।

विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘सुधार जरूरी हैं लेकिन किसी को उसके असर की समीक्षा करने के लिए रुकना चाहिए। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक साक्षात्कार में उद्धव ने कहा, ‘सरकार के प्रचार को देखने से किसी को भी यह अहसास हो सकता है कि सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है लेकिन किसी को जमीनी हकीकत का पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन


जुलाई से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी और इस पर शिवसेना का आपत्तियों पर उन्होंने कहा, हमें केंद्रीकृत और विकेंद्रीकृत में से क्या होना चाहिए? जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के जरिए स्वायत्तता की पहल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shiv Sena speaks attack on PM Modi about GST and noteban
PM MODI

नरेंद्र मोदी ने इस स्वायत्तता को छीन लिया। वह सत्ता का केंद्रीकरण कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, अगर शासन सिर्फ प्रधानमंत्री की इच्छा पर निर्भर करता है तो क्या वास्तव में भारत एक लोकतंत्र है? क्या लोगों के नजरिये का कोई मोल है? सुधार जरूरी हैं, लेकिन समय-समय पर इन पर रोक भी लगाई जानी चाहिए और इनके असर की समीक्षा की जानी चाहिए।

उद्धव ने कहा, मैंने कहीं पढ़ा कि नोटबंदी के बाद चार महीनों में 15 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दीं। इसका अर्थ यह हुआ कि नोटबंदी से 60 लाख लोगों के परिवार प्रभावित हुए। ये केवल नोटबंदी से हुए। उनका क्या होगा जिनकी नौकरी जाने के लिए सरकार जिम्मेदार है।

​केंद्र सरकार की रोजगार का सृजन करने के लिए शुरू की गई ‘स्टार्ट अप इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों का हवाला देते हुए उद्धव ने कहा कि कैसे कोई इन्हें नोटबंदी और उसके प्रभावों से जोड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार किसानों की कर्ज माफी योजना को ठीक से क्रियान्वित नहीं कर पाई तो शिवसेना उसे एक्सपोज करने से भी नहीं हिचकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed