फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray led Shiv Sena says easier to get permission for Dussehra rally at shivaji Park in Mumbai

Maharashtra: शिंदे खेमा करेगा बीकेसी मैदान में दशहरा रैली, शिवसेना बोली- अब शिवाजी पार्क में अनुमति मिलनी आसान

Mon, 19 Sep 2022 08:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 08:04 PM IST
सार

शिंदे समूह को बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति देते समय 'पहले आओ-पहले पाओ' के सिद्धांत को लागू किया गया था

विज्ञापन
Uddhav Thackeray led Shiv Sena says easier to get permission for Dussehra rally at shivaji Park in Mumbai
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे धड़े को बीकेसी के मैदान में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने दशहरा पर रैली करने की मंजूरी दे दी है। बांद्रा कुर्ला के शिवाजी मैदान में शिवसेना उद्धव ठाकरे समूह की रैली करने के आवेदन को खारिज कर दिया गया था। सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को रैली की अनुमति मिलने के बाद शिवसेना सांसद और प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा कि शिवाजी पार्क के लिए मंजूरी लेना अब आसान होगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि शिंदे समूह को बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति देते समय 'पहले आओ-पहले पाओ' के सिद्धांत को लागू किया गया था। जो मुंबई में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' से कुछ ही दूरी पर है। शिवसेना गुटों ने प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में अपनी रैलियां आयोजित करने का दावा किया था। हालांकि पहले दोनों पार्टियों ने ही बीकेसी में दशहरा पर रैली करने की परमिशन मांगी थी। 
विज्ञापन


शिंदे गुट को बीकेसी में अपनी रैली करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा शिवाजी पार्क मैदान के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा कि पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत के आधार पर उन्हें शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का बड़ा दावा
इस बीच महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी द्वारा समर्थित 259 उम्मीदवारों और शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े द्वारा समर्थित 40 उम्मीदवारों को राज्य में ग्राम पंचायतों के लिए हाल ही में हुए चुनावों में सरपंच के रूप में चुना गया है। राज्य के 16 जिलों में फैली 547 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ और 76 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव गैरदलीय आधार पर हुए थे और मतगणना सोमवार को हुई। ग्राम पंचायतों के चुनाव के अलावा, ग्राम सरपंचों के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव भी हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed