फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray: Govt summons Kunal for insulting traitors but mum on Rahul Solapurkar who insulted Shivaji

Kunal Kamra Row: 'कुणाल कामरा को नोटिस और राहुल सोलापुरकर पर चुप्पी', उद्धव ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

Thu, 27 Mar 2025 01:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा, अभिनेता राहुल सोलापुरकर मामले पर सरकार को खूब घेरा। उद्धव ने 'सौगात-ए-मोदी' को लेकर भाजपा की आलोचना भी की।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray: Govt summons Kunal for insulting traitors but mum on Rahul Solapurkar who insulted Shivaji
उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने स्टैंडअप कॉमेडियन को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार ने 'गद्दारों' का अपमान करने के लिए कुणाल कामरा को तलब किया, लेकिन शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले अभिनेता राहुल सोलापुरकर पर चुप्पी साध ली।'

विज्ञापन


राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुस्लिम परिवारों के लिए भाजपा के आउटरीच कार्यक्रम 'सौगात-ए-मोदी' को भी निशाने पर लिया। उद्धव ने कहा, 'आप एक देशद्रोही का अपमान करने के लिए कुणाल कामरा को दो बार तलब करते हैं, लेकिन राहुल सोलापुरकर को एक बार भी नहीं बुलाते।'
विज्ञापन


कुणाल कामरा ने पैरोडी गाने में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया था। हालांकि, कामरा ने शिंदे का नाम नहीं लिया था। विवादित बयान के सामने आते ही शिवसैनिक उग्र हो गए थे। रविवार को मुंबई के एक स्टूडियो पर शिंदे समर्थकों ने हमला कर दिया था। विवादित बयान को लेकर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब मुंबई पुलिस ने उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अखिलेश के दुर्गंध और गौशाला वाले बयान पर बवाल; BJP बोली- गाय माता है, मां पर टिप्पणी नहीं करते


क्या है सोलापुरकर का मामला?
सोलापुरकर हाल ही में एक पॉडकास्ट में यह कहने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे कि 17वीं सदी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज मुगल सम्राट औरंगजेब के अधिकारियों को रिश्वत देकर आगरा किले से भागे थे। उन्होंने इस लोकप्रिय तथ्य को खारिज कर दिया था कि शिवाजी मिठाई की टोकरी में खुद को छिपाकर औरंगजेब के चंगुल से बचने में कामयाब हुए थे। इसे लेकर कुछ संगठनों ने 'रिश्वत' शब्द पर आपत्ति जताई थी।

'सौगत-ए-मोदी' पर उद्धव का तंज
'सौगत-ए-मोदी' पहल के बारे में बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'जब शिवसेना को मुस्लिम मतदाताओं से भारी समर्थन मिला, तो यह कहते हुए शोर मचाया गया कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। उन्होंने 'सत्ता-जिहाद' जैसे शब्द भी गढ़े, लेकिन अब उन्हीं लोगों ने अपना रुख बदल दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed