फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav said We will not allow Mother India to come under the clutches of slavery a CM Shinde gave a befitting

Maharashtra: उद्धव बोले- हम भारत माता को गुलामी के चंगुल में नहीं आने देंगे, सीएम शिंदे ने दिया कड़ा जवाब

Mon, 06 Mar 2023 03:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 03:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और शिवसेना पर आरोप लगाए बिना एक भी दिन नहीं जाता।

विज्ञापन
Uddhav said  We will not allow Mother India to come under the clutches of slavery a CM Shinde gave a befitting
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

विस्तार

भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने रविवार को मुंबई के दो लोकसभा क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों के जरिए आशीर्वाद यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे और भाजपा की जमकर आलोचना की।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने साधा सीएम शिंदे और भाजपा पर निशाना
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें यह तय करना है कि जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई संबंध नहीं है और पशु प्रवृत्ति है उन्हें 2024 में दफन कर देना चाहिए। हमें शपथ लेनी है कि हम भारत माता को गुलामी के चंगुल में नहीं आने देंगे। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो 2024 का चुनाव आखिरी होगा।
विज्ञापन


भाजपा और शिवसेना पर आरोप लगाए बिना एक भी दिन नहीं जाता
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और शिवसेना पर आरोप लगाए बिना एक भी दिन नहीं जाता। उन्हें (उद्धव ठाकरे) अपने भीतर झांकना चाहिए। आज जगह अलग थी, वरना उसकी बातें और आरोप वही होते। कल वह अनिल देशमुख और नवाब मलिक को स्वतंत्रता सेनानी कह सकते हैं। हम विकास कार्य करके उनके आरोपों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिंदे ने कहा कि हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे
आगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। लोग देख रहे हैं और वे विकास कार्य चाहते हैं और (राजनेताओं) को एक-दूसरे को गाली देते देखने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। शिंदे ने बताया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन मुंबईकरों का आशीर्वाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed