फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two women dismembered bodies found in Pathanamthitta district

Kerala: केरल में दो महिलाओं का अपहरण कर दी बलि, पुलिस को शक-आरोपी दंपती ने खाया मांस

Wed, 12 Oct 2022 02:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 12 Oct 2022 02:17 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में 'मानव बलि' की आशंका है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को एर्नाकुलम की सत्र अदालत में पेश किया। इन पर मानव बलि का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Two women dismembered bodies found in Pathanamthitta district
केरल में मानव बलि, तीन गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक घर के अंदर दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। आशंका है कि काले जादू के शक में ये हत्याएं की गई हैं। उन्हें इस घर में दफना दिया गया था। इन महिलाओं को दोस्ती झांसा देकर अपहृत किया और फिर बलि दे डाली। पुलिस को शक है कि आरोपी दंपती ने बलि देने के बाद महिलाओं का मांस भी खाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में 'मानव बलि' की आशंका है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को एर्नाकुलम की सत्र अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इन पर मानव बलि का केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों में एजेंट मोहम्मद शफी व भगवंत सिंह तथा उसकी पत्नी लाली शामिल है। 

विज्ञापन

शवों के टुकड़े कर दफनाया
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले महिलाओं की हत्या की और फिर उनके शवों के कई टुकड़े कर उन्हें तिरुवल्ला के पास एक घर में दफना दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काले जादू के चक्कर में इन महिलाओं की बलि दी गई। आरोपियों ने धनवान बनने के लिए पूजा की थी, बलि के लिए इन महिलाओं से दोस्ती की गई और फिर अपहरण कर बलि दे दी। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कालड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है। दोनों 26 सितंबर से लापता थीं।
 


शफी मुख्य आरोपी, वैज्ञानिक जांच से मिले सुराग
कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि हमने शफी से पहले पूछताछ की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हम घटनास्थल तक पहुंचे। शफी ही मुख्य साजिशकर्ता व आरोपी है। 

पैसा व शोहरत के चक्कर में की वारदात
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था। आरोपी दंपती व एजेंट शफी ने तंत्र-मंत्र की सिद्धि कर पैसा व शोहरत पाने के चक्कर में वारदात की। पुलिस के अनुसार शफी ही दोनों महिलाओं को लालच देकर आरोपी के घर ले गया था, जहां उनकी बलि देने के बाद उन्हें दफना दिया गया। आरोपी भगवंत सिंह और उसकी पत्नी ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने मृत महिलाओं का मांस भी खाया। जांच के दौरान दोनों लापता महिलाओं के फोन एजेंट मोहम्मद शफी के पास पाए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अपहरण व बलि देने का मामला सामने आया। 

वाम सरकार पर बरसे जावड़ेकर, घटना को बताया अमानवीय
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने मानव बलि की इस घटना को लेकर केरल की वाम मोर्चा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की है।  उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। यह घटना न केवल महिला विरोधी है, बल्कि पर्दे के पीछे माकपा वर्कर व कट्टरपंथी हो सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस कृत्य को 'बर्बर' करार देते हुए कहा कि यह पाषाण युग का अपराध है। यह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के कारण हुआ। यही वाम सरकार का असली चरित्र है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed