{"_id":"5ff49e738ebc3e2e68092f16","slug":"two-women-died-in-a-stampede-in-a-musical-program-in-kalimpong-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: संगीत कार्यक्रम में मची भगदड़, दो महिलाओं की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: संगीत कार्यक्रम में मची भगदड़, दो महिलाओं की मौत, चार लोग घायल
Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कलिम्पोंग
पीटीआई, कलिम्पोंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में संगीत कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों के कारण भगदड़ मच गई। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया। कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक हरिकृष्णा पई ने बताया कि रविवार रात यहां मेला मैदान में भीड़ जुटी थी, जिसके कारण टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘भगदड़ में छह लोग घायल हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में से एक को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया और दूसरे घायलों का कलिम्पोंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’
विज्ञापन
क्या कार्यक्रम के आयोजकों ने रविवार रात हुए कार्यक्रम के लिए अनुमति ली थी और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया है। दोनों मृतकों की पहचान चंद्रलोक इलाके की निवासी अनिता छेत्री (40) और बनिता गुरुंग (46) के तौर पर हुई।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव और गोरखालैंड क्षेत्रीय परिषद (जीटीए) के अध्यक्ष अनित थापा ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए। दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस मामले की न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया है।