फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people died and five were injured after a tree fell on them because of heavy rain

भारी बारिश से मुंबई में तीन की मौत, वडाला में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी

Mon, 25 Jun 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 25 Jun 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Two people died and five were injured after a tree fell on them because of heavy rain
मुंबई बारिश

मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता - पिता घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह हुई एक अन्य घटना में ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए।  कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई। 

मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके मलबे में कई वाहन दब गए और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी । इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। 

उन्होंने बताया कि बारिश जारी रह सकती है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। 


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हफ्ते के आखिर में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। चिलचिलाती हुई गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत को आने वाले 2-3 दिनों में राहत मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि 29 जून को मानसून दिल्ली और एनसीआर पहुंच जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed