{"_id":"5c14b2dabdec2253bb20a8f0","slug":"two-mla-of-upendra-kushwaha-s-rlsp-decided-to-stay-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र कुशवाहा को झटका, रालोसपा के दो विधायकों ने लिया एनडीए में बने रहने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, रालोसपा के दो विधायकों ने लिया एनडीए में बने रहने का फैसला
Sat, 15 Dec 2018 01:22 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायक और एक विधान पार्षद ने एनडीए में बने रहने का फैसला किया है। शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर ललन पासवान, सुधांशु शेखर और संजीव श्याम सिंह ने रालोसपा पर दावा ठोंकते हुए उपेन्द्र कुशवाहा पर व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तीनों रालोसपा नेताओं ने कुशवाहा पर स्वार्थ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। एमएलसी संजीव श्याम ने कहा कि हमलोग ही असली रालोसपा हैं। विधानमंडल में हम तीन ही पार्टी के सदस्य हैं और हम एनडीए में बने रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कुशवाहा पर आरोप लगाया कि वो व्यक्तिवादी राजनीति करते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत कारण से एनडीए से अलग होने का फैसला किया। हम लोग पार्टी के सिंबल और ऑफिस पर दावा करते हैं और जरूरत पड़ी तो इसके लिए चुनाव आयोग जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के विधायक ललन पासवान ने कहा कि रालोसपा हमारी है। सुधांशु शेखर को एनडीए में मंत्री बनाया जाना चाहिए। हम शुरू से एनडीए में हैं। हम नरेंद्र मोदी को 2019 में भी प्रधानमंत्री बनाएंगे। उपेंद्र कुशवाह जी से अब हमारा कोई संबंध नहीं है, वो अब महागठबंधन का हिस्सा हैं।