{"_id":"602cfd8937056542531df889","slug":"two-journalists-arrested-for-sharing-photo-of-himanta-biswa-his-daughter-with-salacious-intent","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में दो पत्रकार गिरफ्तार, मंत्री हिमंत बिस्वा और उनकी बेटी को बदनाम करने की थी मंशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में दो पत्रकार गिरफ्तार, मंत्री हिमंत बिस्वा और उनकी बेटी को बदनाम करने की थी मंशा
Wed, 17 Feb 2021 04:59 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस ने राज्य के एक मंत्री को बदनाम करने की कोशिश करने वाले दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पत्रकारों ने गलत मंशा से मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया कि एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के मुख्य संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को साजिश की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि दोनों पत्रकारों को दिसपुर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग किसी भी तरह से इस साजिश को आगे बढ़ाने के लिए किया है।
दरअसल, वेबसाइट ने गुवाहाटी के खानापारा में राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह एक लड़की को गले लगा रहे हैं। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मामला जब गर्माने लगा तो बाद में वेबसाइट ने यह उल्लेख नहीं करने के लिए माफी मांगी कि फोटो में मंत्री जिस लड़की को गले लगा रहे हैं, वह उनकी बेटी है। साथ ही वेबसाइट ने सरमा को बदनाम करने के इरादे से इसे साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर दूसरे लोगों को दोषी ठहराया।
समाचार वेबसाइट ने अपने पोस्ट पर दुबारा से रीट्वीट किया और यह उल्लेख किया कि तस्वीर में मंत्री और उनकी बेटी है। पुलिस ने कहा कि वह पोस्ट वायरल करने वाले लोगों की पहचान करने में लगी हुई है।