{"_id":"63a594fe41dc8e22387a7b5e","slug":"two-indian-origin-dairy-owners-stores-attacked-by-robbers-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: भारतीय मूल के दो डेयरी मालिकों पर लुटेरों ने किया हमला, लगातार बढ़ रहे हिंसा और अपराध के मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूजीलैंड: भारतीय मूल के दो डेयरी मालिकों पर लुटेरों ने किया हमला, लगातार बढ़ रहे हिंसा और अपराध के मामले
Fri, 23 Dec 2022 05:16 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:16 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमले में एक समूह ने एलर्सली के मरुआ रोड पर सैंड्रा डेयरी पर धावा बोला और समान चुरा लिया। इसके बाद वे दूसरे वाहन में भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के दो डेयरी स्टोरों को हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाया है। ये डेरी स्टोर भारतीय मूल के व्यवसायियों के स्वामित्व वाले हैं। करीब एक महीने पहले इसी तरह के हमले में भारतीय मूल का एक व्यवसायी मारा गया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेलरोज रोड पर एक डेयरी के मालिक अजीत पटेल ने कहा, बेसबॉल के बल्ले के साथ पांच नकाबपोश आदमी सोमवार की सुबह 10 से 15 सेकंड के लिए उनकी दुकान में आए। उन्होंने सामान को उठाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य हमले में समूह ने एलर्सली के मरुआ रोड पर सैंड्रा डेयरी पर धावा बोला और समान चुरा लिया। इसके बाद वे दूसरे वाहन में भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
ये दो दुकानें ऑकलैंड और वाइकाटो इलाकों की उन छह दुकानों में शामिल हैं, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में लुटेरों ने निशाना बनाया था। देश में छोटे व्यवसाय के मालिकों के खिलाफ हिंसा और अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें से भारतीय मूल कई व्यवसायी निशाने पर रहे हैं।
पिछले शनिवार को चार आदमी हैमिल्टन में भारतीय मूल के पुनीत सिंह के डेयरी स्टोर में घुसे। उन्होंने चाकू से उनकी दो उंगलियां काट दीं। पिछले महीने भारतीय मूल के एक 34 वर्षीय डेयरी कर्मचारी जनक पटेल की सैंड्रिंघम में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।